मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के बहतेड़ गांव में रविवार की शाम एक युवक को जिंदा जलाने का प्रयास

मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के बहतेड़ गांव में रविवार की शाम एक युवक को जिंदा जलाने का प्रयास

सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के बहतेड़ गांव में रविवार की शाम एक युवक को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। घर में वह अकेला था। लाठी-डंडों से पहले हमला किया गया। उसके बाद केरोसिन डालकर आग लगा दी गई। गंभीर अवस्था में उसे मलारना डूंगर सीएचसी ले जाया गया, जहां से सवाई माधोपुर रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया। पीड़ित युवक के चाचा रामावतार रेगर ने बताया कि उसका भतीजा राजेश रेगर (25) पुत्र कल्याण रेगर घर पर अकेला था। परिवार के अन्य सभी सदस्य खेतों पर कृषि कार्य करने गए हुए थे। वह पास में ही दुकान कर रहा था। शाम 5 बजे अज्ञात दो पुरुष और दो महिला लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने राजेश के पर हमला कर दिया। इसके बाद केरोसिन डालकर युवक को आग लगाकर फरार हो गए। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। राजेश बुरी तरह से झुलस गया।

G News Portal G News Portal
26 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.