प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर में अन्नप्रासन्न संस्कार कार्यक्रम का हुआ आयोजन

प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर में अन्नप्रासन्न संस्कार कार्यक्रम का हुआ आयोजन

प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर में अन्नप्रासन्न संस्कार
कार्यक्रम का हुआ आयोजन
सवाई माधोपुर, 12 नवंबर। प्रशासन गांवो के संग अभियान के तहत ग्राम पंचायत निमोद में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग की आगनबाडी कार्यकर्ताओ द्वारा नव प्रसुता महिलाओं को शिविर स्थल पर आमंत्रित करके अन्नप्रासन्न संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी मलारना डूंगर योगेश कुमार डागुर व अन्य अधिकारीगणो द्वारा नव प्रसुताओं के बच्चों को अपने हाथो से अन्नप्रासन संस्कार करवाया। शिविर में उपस्थित समस्त ग्राम वासियों एवं उपस्थित महिलाऐं इस कार्यक्रम से बहुत प्रसन्न हुए और महिलाऐं इस कार्यक्रम से अपने आप को बहुत ही गोरवान्वित महसूस कर रही थी।
समस्त ग्रामवासियो एवं महिलाओं द्वारा खुशी जाहिर की एवं प्रशासन गांवो के संग अभियान लगाने के लिए राज्य सरकार की प्रशंषा करते हुऐ सभी अधिकारीयो/कर्मचारीयो का आभार प्रकट किया।

G News Portal G News Portal
74 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.