तारणपुर स्कूल में चार कमरों की घोषणा

तारणपुर स्कूल में चार कमरों की घोषणा

तारणपुर स्कूल में चार कमरों की घोषणा
सवाई माधोपुर 13 फरवरी। विधायक स.मा. दानिश अबरार ने शनिवार को तारणपुर गांव में आयोजित पद दंगल कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक साहब का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों की मांग पर विधायक दानिश अबरार ने सरकारी स्कूल में कमरों की कमी को देखते हुए चार कमरों के निर्माण की घोषणा की। इस दौरान विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले ऐसे आयोजनों से ही हमारी संस्कृति बची हुई है। ग्रामीण क्षेत्र में ही राजस्थानी संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। ऐसे आयोजनों से जहां सभी को एक जाजम पर बैठने से आपसी भाईचारा भी बढता है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पद गायन कलाकार मंडली को भेंट भी दी।

G News Portal G News Portal
32 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.