भाजपा किसान मोर्चा के सात मंडल अध्यक्षों की घोषणा
महेन्द्र शर्मा
वजीरपुर, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण जाट ने भाजपा जिलाध्यक्ष भरत लाल मथुरिया की सहमति से सात मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री विवेक चौधरी ने बताया कि भाजपा किसान मोर्चा के सात मंडल के अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। जिनमें ओमप्रकाश पटेल गूर्जर को गंगापुर शहर, नरसी लाल गूर्जर को तलावड़ा, बदनसिंह जाट को वजीरपुर, बनवारी लाल चौहान को गंगापुर सिटी ग्रामीण, किशोर जाट को खंडार, भवंरसिंह राठोर को छान , प्रेमराज मीणा को मित्रपुरा के मंडल अध्यक्ष की घोषणा की गई है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.