विद्यालय प्रांगण में वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण एवं भामाशाह सम्मान समारोह-गंगापुर सिटी

विद्यालय प्रांगण में वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण एवं भामाशाह सम्मान समारोह-गंगापुर सिटी

रा0उ0प्रा0विद्यालय न03 गंगापुरसिटी

दिनांक 9:03 2021

विद्यालय प्रांगण में वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान अतिरिक्त जिला कलेक्टर महोदय श्री नवरत्न कोली थे अध्यक्षता श्रीमान मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री महेश कुमार मीना ने की विशिष्ट अतिथि श्रीमान शहरी नोडल प्रधानाचार्य श्री देवी लाल मीना , श्रीमती राजेन्द्री मीना प्रधानाचार्य श्री अब्दुल कलाम प्रधानाध्यापक श्री हेमंत शर्मा निदेशक कुहू इंटरनेशनल स्कूल वार्ड पार्षद श्री कमलेश् महावर वार्ड पार्षद श्री मुबारिक अली वार्ड पार्षद रवि गोठवाल एवं शहरी क्षेत्र के समस्त प्रधानाध्यापक उपस्थित थे
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री नवरतन कोली ने सभी अभिभावकों को जागरूक करते हुए नियमित विद्यालय भेजने का आह्वान किया श्रीमान मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेश मीना साहब ने अपने शिक्षकों को समर्पित भावना से कार्य करने एवं अभिभावकों से नियमित सम्पर्क कर बालकों की प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराने का आह्वान किया। इस अवसर पर
विद्यालय के बालक बालिकाओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए विद्यालय में पधारे श्री हेमंत शर्मा निदेशक कुहू इंटरनेशनल स्कूल को भामाशाह के रूप में सम्मानित किया
संस्था प्रधान श्री राज उद्दीन कुरैशी द्वारा विद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया अंत में विद्यालय में कई विकास के कार्य कराएं एवं इस वर्ष 100 से अधिक बच्चों का नामांकन कराया अंत में संस्था प्रधान द्वारा सभी अतिथियों का धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन शफी मोहम्मद शारीरिक शिक्षक ने किया इस अवसर पर विद्यालय के श्री सुरेश चंद शर्मा राजेश गुप्ता पवन गुप्ता श्रीमती नीरा जैन प्रतिभा अग्रवाल नितिन दीक्षित पवन गुप्ता ,शिवचरण मीनाआदि कार्मिक उपस्थित थे

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.