इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा परिषद की वार्षिक बैठक कोटा में आयोजित होगी।
गंगापुर सिटी , हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा परिषद की वार्षिक बैठक रविवार को होगी। इस बार बैठक का आयोजन कोटा में किया जा रहा है जिसमे पूरे साल की रूपरेखा (कार्यशीलता) पर चर्चा होगी।
यह जानकारी देते हुए इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा परिषद के सह सचिव डॉक्टर के के वैष्णव एवं डॉ सीताराम गर्ग ने बताया कि इस वैठक में विधानसभा में विधायकों द्वारा इलेक्ट्रोपैथी बोर्ड को लेकर जो सवाल माननीय चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा से किये और उनका जो जबाब उन्होंने दिया उसको लेकर भी चर्चा होगी।भविष्य की योजना तय की जाएगी। इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा की जानकारी को अपडेट करने के लिए भी कुछ एजुकेशन सेमिनार और एक दिवसीय कार्यशाला का भी आयोजन को लेकर चर्चा की जाएगी। सरकार का इलेक्ट्रोपैथी को लेकर जो पक्ष है उस पर भी चर्चा की जायेगी। इस बैठक की अध्यक्षता चिकित्सा परिषद के चेयरमैन डॉ. हेमन्त सेठिया करेंगे। तथा इस बैठक में चिकित्सा परिषद से जुड़े सैकड़ो चिकित्सक भाग लेंगे । जिसमे सवाई माधोपुर जिला से जिला सचिव डॉ बी. एन. गुप्ता जी , जिला सहसचिव डॉ के. के. वैष्णव, डॉ सीताराम गर्ग, डॉ समीर विश्वास,डॉ महेश वर्मा, डॉ अब्दल सलाम आदि भाग लेंगे।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.