इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा परिषद का वार्षिक सेमिनार सम्पन्न

इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा परिषद का वार्षिक सेमिनार सम्पन्न

इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा परिषद का वार्षिक सेमिनार सम्पन्न

इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा होगी भविष्य की सबसे कारगर चिकित्सा पद्धति-डॉ. हेमन्त सेठिया
इलेक्ट्रोहोमियोपैथी चिकित्सा परिषद की वार्षिक सेमिनार एवं वैठक विज्ञान नगर ,कोटा में एक निजी होटल में परिषद के अध्यक्ष डॉ. हेमन्त सेठिया जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमे परिषद की वार्षिक गतिविधियों एवं कार्यशीलता को लेकर मंथन किया गया । वैठक की शुरूआत इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ. काउंट सीज़र मेट्ठी के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ हेमन्त सेठिया विशिष्ट अतिथि डॉ गोविंद सैनी , डॉ लुनेश जी मालवीय द्वारा की गई। बैठक में राजस्थान सरकार के चिकित्सा मंत्री द्वारा विधानसभा में इलेक्ट्रोपैथी के बोर्ड बनाने के संबंध में दिए गए जवाब को लेकर के आगे की रणनीति तैयार की गई।
कार्यक्रम में एक सत्र एजुकेशन को लेकर भी आयोजित किया गया जिसमें केस स्टडी को लेकर जानकारीया साझा की गई। जिसमें बच्चेंदानी की गाँठ पर डॉ. के.के.वैष्णव जी द्वारा ,पित्त की पथरी पर डॉ. शादाब अहमद जी द्वारा, बाझपन पर डॉ जी. पी.राजकुमार द्वारा, कोरोना पर डॉ. महावीर बरदानिया द्वारा प्रजेंटेशन द्वारा अन्य चिकित्सको के साथ साझा की। तथा इलेक्ट्रोहोमियोपैथी चिकित्सा परिषद की सवाई माधोपुर इकाई ने इलेक्ट्रोपैथी मेडिसिन के विस्तार एवं आमजन तक पहुचाने को लेकर अपने सुझाव दिए गए।बैठक के तीसरे चरण में डॉ. हेमन्त सेठिया ने संबोधित करते हुए बताया कि इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा पद्धति सामान्य बीमारी से लेकर कैंसर , बी.पी. , किडनी फेल जैसी जटिल एवं असाध्य रोगों का इलाज करने में कारगर है और आगे बताया कि इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा परिषद जल्द ही एक रिसर्च लैब की स्थापना करने की जा रही जिसमे आधुनिक तकनीक के साथ गुणबत्ता आदि की जांच की जाएगी।इस महान कार्य मे राजस्थान के सभी पंजीकृत चिकित्सको से दिल खोलकर सहयोग करने का आह्वान किया । जिस पर मौके पर ही डॉ. आर बी गुप्ता ने 21000 हजार का चैक तथा डॉ सुल्तान आबिद शेरवानी ने 11000 नगद सहयोग किया तथा काफी चिकित्सको ने सहयोग करने की घोषणा की तथा भविष्य में भी इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा पद्धति के विकास के लिए सहयोग करने का वादा किया ।
कार्यक्रम के समापन की घोषणा करते हुए चिकित्सा परिषद के कोटा जिला सचिव डॉ. शादाब अहमद वैठक में पधारे हुए अध्यक्ष महोदय डॉ. हेमन्त सेठिया एवं अनेको जगहों से पधारे सभी चिकित्सक का धन्यवाद ज्ञापित किया।

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.