छोटी उदेई में युवक वीकेश मीना हत्या कांड में एक और आरोपित गिरफ्तार-गंगापुर सिटी

छोटी उदेई में युवक वीकेश मीना हत्या कांड में एक और आरोपित गिरफ्तार-गंगापुर सिटी

छोटी उदेई में युवक वीकेश मीना हत्या कांड में एक और आरोपित गिरफ्तार-गंगापुर सिटी

पीलोदा थाना क्षेत्र के छोटी उदेई गांव में दो माह पूर्व वीकेश मीना युवक की गई हत्या के मामले में पीलोदा थाना पुलिस ने पुलिस उपाधीक्षक कालूराम मीना के निर्देश पर एक और आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पुलिस उपाधीक्षक कालूराम मीना ने प्रेसवार्ता में बताया कि छाण थाना पीलोदा निवासी सुमेरसिंह बैरवा (23) पुत्र हरिकेश बैरवा को अम्बेड़कर छात्रावास छाण सड़क मार्ग से उसे गिरफ्तार किया गया है।पुलिस उपाधीक्षक कालूराम मीना ने बताया कि आरोपितों को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गई। जिसमें पीलोदा थाना प्रभारी नोबल कुमार, पुरुषोत्तम व अकलेश कानि. को शामिल किया गया था। मुखकबर की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। और हत्या का आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपाधीक्षक कालूराम मीना ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है। जबकि इस मामले में पहले ही चार आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। शेष आरोपितों की तलाश जारी है।
उल्लेखनीय है कि16 नबंवर 2020 को छोटी उदेई निवासी वीकेश मीणा(18) को कार व बाइकों पर सवार होकर आए कुछ बदमाशों ने गोली मार दी। वीकेश उस समय अपने घर की छत पर टहल रहा था। परिजन उसे अचेतावस्था में गंगापुर के सामान्य चिकित्सालय में ले गए। जहां से उसे जयपुर रेफर किया। लेकिन मंडावरी के पास रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया था।

G News Portal G News Portal
12 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.