सवाई माधोपुर -गंगापुर सिटी चर्चित निखिल बैरबा हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार
सवाई माधोपुर- गंगापुर सिटी में 17 फरवरी को बाईपास पर हुए एक शादी समारोह में निखिल बैरवा हत्याकांड के एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस ने कामयाबी हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि चर्चित निखिल बैरवा हत्याकांड में नामजद कुल 10 आरोपियों में से 8 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं जबकि दो आरोपी उस वक्त से ही फरार चल रहे थे जिसे लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, पुलिस उप अधीक्षक कालूराम मीणा ,के निर्देशन में सदर थाना प्रभारी राजकुमार मीणा के नेतृत्व में टीम का गठन करके साइबर सेल की मदद से इस चर्चित हत्याकांड के एक और नामजद आरोपी योगेश गुप्ता उर्फ योगी ,निवासी रतनाडा ,जिला जोधपुर को पुलिस ने शकरपुरा दिल्ली से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि हत्याकांड के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था तथा अपने परिवार जनों से भी किसी प्रकार के संपर्क में नहीं था ऐसे में पुलिस के लिए यह बड़ी चुनौती थी लेकिन पुलिस ने साइबर सेल की मदद से इस आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है ज्ञात रहे कि गंगापुर सिटी बाईपास पर 17 फरवरी को एक शादी के दौरान सवाई माधोपुर के रहने वाले निखिल बैरवा की पीट पीट कर हत्या कर दी गई थी
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.