सवाईमाधोपुर में खंडार थाना क्षेत्र की बहरावण्डा खुर्द चौकी इलाके में पिता की हत्या करने के मामले में शनिवार को गिरफ्तार आरोपी बेटे से पूछताछ में रौंगटे खड़े कर देने बाला एक और नया सनसनीखेज खुलासा हुआ है। हत्यारे कुतुबुद्दीन ने अपने पिता की हत्या करने से पहले अपनी मां की भी हत्या की थी। मां-बाप दोनों की हत्या सिर में लाठी से वार कर की गई थी। रमजान माह में मां की हत्या करने के कारण परिजनों ने मामला दबा लिया और शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। मां-बाप की हत्या करने के बाद उसकी प्लानिंग भाभी की हत्या की भी थी लेकिन इससे पहले ही बह पुलिस के हत्थे चढ़ गया और एक महिला की जान बच गई। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। थानाधिकारी भगवान लाल ने बताया कि छाण गांव में रहने वाले इब्राहिम खान (68) की हत्या के मामले में उसके बेटे कुतुबद्दीन (40) को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में सामने आया है कि कुतुबुद्दीन अपने पिता इब्राहिम की हत्या से पहले अपनी मां हमीदन बानो (65) को भी जन्नत पहुंचा चुका है। रमजान माह (अप्रैल) में उसने अपनी मां के सिर पर लाठी से वार कर हत्या कर दी थी। परिजनों ने मामले को दबाया और मां के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। पूछताछ में सामने आया है कि मां-बाप की हत्या कर जन्नत पहुंचाने की कहने वाला आरोपी हत्यारा कुतुबद्दीन का प्लान यहां तक हीं नहीं था उसका कहना है कि अब्बा को जन्नत पहुंचाने के बाद अपनी भाभी को भी जन्नत पहुंचाने की तैयारी में था। आरोपी का कहना है कि भाभीजान की भी यहां जरूरत नहीं है। अल्लाह तुम सब को अपने आप बुला रहा है और इस काम में लिए उन्होंने मुझसे बोला है।आरोपी कुतुबुद्दीन पिछले 15 सालों से पांच वक्त का नमाजी है। हत्या से पहले भी वह अपने पिता के साथ नमाज अदा करके आया था। आरोपी कुतुबुद्दीन का चार साल पहले निकाह हुआ था। उसकी सनक की वजह से निकाह के बाद उसकी पत्नी को परिजनों ने ससुराल नहीं भेजा। कुछ दिन बाद ही आरोपी से तलाक करवा लिया था।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.