वरिष्ठ सूचियों में संशोधन हेतु आवेदन 20 तक

वरिष्ठ सूचियों में संशोधन हेतु आवेदन 20 तक

वरिष्ठ सूचियों में संशोधन हेतु आवेदन 20 तक
सवाई माधोपुर 2 फरवरी। भरतपुर मंडल स्तरीय द्वितीय वेतन श्रृखंला एवं समकक्ष स्तर की वरिष्ठता सूचियों में नामांकन, विलोपन, योग्यता अभिवृद्धि एवं अन्य संषोधन हेतु आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी निर्धारित की गई है।
माध्यमिक षिक्षा के अतिरिक्त जिला षिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) घनष्याम बैरवा ने बताया कि पूर्व में प्रकाषित वरिष्ठता सूचियों में योग्यता अभिवृद्धि हेतु 6 माह से पूर्व अर्जित योग्यता अभिवृद्धि के मामले में एक ओर अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। इसके पश्चात 6 माह से अधिक पुराने योग्यता अभिवृद्धि के प्रकरणों पर विचार नहीं किया जावेगा एवं षिक्षक पदोन्नति से वंचित रह सकते हैं।
उन्होंने बताया कि उनके कार्यालय के अधीन विद्यालयों में कार्यरत कोई द्वितीय श्रेणी अध्यापक एवं समकक्ष स्तर का कार्मिक डीपीसी वर्ष 2021-22 हेतु द्वितीय वेतन श्रृंखला से उच्च पदों पर पदोन्नति हेतु अर्जित योग्यता जुडवाने बाबत आवेदन करने से यदि वंचित है तो निर्धारित प्रपत्र में अपना आवेदन मय दस्तावेज संबंधित पीईईओ/संस्था प्रधान से अग्रेषित करवाकर जिला षिक्षा अधिकारी माध्यमिक (मुख्यालय) कार्यालय में 20 फरवरी तक प्रेषित करें।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.