आठवीं बोर्ड परीक्षा के आवेदन 25 मार्च तक

आठवीं बोर्ड परीक्षा के आवेदन 25 मार्च तक

आठवीं बोर्ड परीक्षा के आवेदन 25 मार्च तक
सवाई माधोपुर 12 मार्च। कक्षा 8 की प्रारंभिक षिक्षा पूर्णता प्रमाण परीक्षा 2021 के लिए आॅनलाईन आवेदन करने की प्रक्रिया विभाग द्वारा प्रारम्भ कर दी गई है।
जिले के समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के संस्था प्रधान अपने विद्यालय के कक्षा 8 के पात्र रजिस्टर्ड विद्यार्थियों से परीक्षा आवेदन पत्र भरवाने का कार्य 25 मार्च तक आवष्यक रूप से सम्पन्न करवायें।
संस्था प्रधान आवेदन करने से पूर्व शाला दर्पण पोर्टल अथवा पीएसपी पोर्टल पर छात्र से संबंधित एन्ट्रियों की जांच कर लेवे तथा यदि कोई संषोधन करना हो तो, संषोधन करने के पश्चात पोर्टल से आवेदन करें। आवेदन में भरी गई सूचनाओं का अनिवार्यतः शाला रिकार्ड से मिलान करने के पश्चात ही आवेदन पत्र सबमिट करें। जिससे संषोधन संबंधी परेषानी से बच सके। आवेदन पत्रों की हार्ड काॅपी संस्थान द्वारा सुरक्षित रखनी है, इसे किसी कार्यालय में जमा नही कराना है।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.