सूक्ष्म सिंचाई संयंत्रों पर अनुदान के लिए आवेदन आमंत्रित

सूक्ष्म सिंचाई संयंत्रों पर अनुदान के लिए आवेदन आमंत्रित

सूक्ष्म सिंचाई संयंत्रों पर अनुदान के लिए आवेदन आमंत्रित
सवाई माधोपुर 14 जुलाई। उद्यान विभाग की ओर से सूक्ष्म सिंचाई संयंत्रों पर अनुदान लेने के इच्छुक किसानों से 15 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उद्यान विभाग की सहायक निदेशक डॉ. सुमन मीना ने बताया कि किसानों को फव्वारा, ड्रिप सिस्टम, मिनी स्प्रिंकलर एवं रेनगन पर अनुदान प्राप्त करने के लिए राज किसान पोर्टल पर आवेदन करना होगा। यदि दस्तावेजों में कोई कमी या त्रुटि पाई जाती है तो उस आवेदन को ऑनलाइन वापस बैक टू सिटीजन किया जाएगा। ऐसी स्थिति में किसान को 15 दिवस के अंदर कमी पूर्ति एवं सुधार कर ई-मित्र के माध्यम से वापस वांछित दस्तावेजों को अपलोड करवाना होगा। कृषक पात्रता एवं ऑनलाइन वरीयता के आधार पर लक्ष्यों के अनुसार न्यूनतम 0.4 हैक्टेयर एवं अधिकतम 5.0 हेक्टर क्षेत्र के लिए अनुदान स्वीकृत किया जाएगा।
सहायक कृषि अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन करते समय किसान को अपनी फोटो, पटवारी द्वारा प्रमाणित अथवा ई-साइन की गई जमाबंदी नकल, खेत का नक्शाध्ट्रेस, सिंचाई स्त्रोत, सक्षम राजस्व कार्मिक द्वारा जारी कृषक श्रेणी लघुध्सीमांत प्रमाण पत्र आदि दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। इसी के साथ ऑनलाइन रसीद, जनआधार, आधार कार्ड, बैंक पासबुक प्रति, ड्रिप व मिनी स्प्रिंकलर के लिए मिट्टी-पानी परीक्षण रिपोर्ट भी संलग्न करनी होगी। किसान कौनसा सिंचाई संयंत्र अनुदान पर कितने हैक्टेयर क्षेत्र में स्थापित करना चाहता है, उसका स्पष्ट उल्लेख करते हुए कोटेशन संलग्न करना अनिवार्य होगा।

G News Portal G News Portal
28 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.