काली बाई भील स्कूटी योजना में 30 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित
सवाई माधोपुर, 1 सितंबर। 2020-21 सत्र में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से न्यूनतम 75 प्रतिशत तथा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से 65 प्रतिशत अंक से 12वीं पास करने वाली आर्थिक पिछडा वर्ग की बालिका जिसके अभिभावक की वार्षिक आय ढाई लाख रूपये से ज्यादा न हो, 30 सितम्बर तक काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना में स्वयं की एसएसओ आईडी से ऑनलाइन आवेदन कर सकती है।
जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष में नियमित अध्ययनरत छात्रा ही इस योजना में पात्र हैं।