अल्पसंख्यक छात्रवृति हेतु छात्र-छात्राओं के आवेदन आमंत्रित

अल्पसंख्यक छात्रवृति हेतु छात्र-छात्राओं के आवेदन आमंत्रित

अल्पसंख्यक छात्रवृति हेतु छात्र-छात्राओं के आवेदन आमंत्रित
सवाई माधोपुर 13 सितम्बर। सवाई माधोपुर – अल्पसंख्यक समंुदाय के छात्र-छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर इनके शैक्षिक-उन्नयन हेतु संचालित प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक व मेैरिट कम मीन्स छात्रवृति नवीन एवं नवीनीकरण हेतु वर्ष 2021-22 के लिए आॅन लाईन एनएसपी पोर्टल द्वारा आवेदन आमंत्रित किए जा रहे है।
जिले की समस्त राजकीय/गैर राजकीय समस्त शैक्षिक संस्थाओं को एनएसपी पोर्टल पर पंजीकरण, केवाईसी अपडेट,आधार बेस्ड आथेन्टीकेषन करना अनिवार्य है, इसके अभाव में संस्था में अध्ययनरत अल्पसंख्यक विद्यार्थी आॅनलाईन आवेदन नही कर पायेगे।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, सलीम खाॅन ने बताया कि विद्याार्थियों के लिए आॅनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि प्री-मैट्रिक हेतु 15 नवंबर 2021, पोस्ट मैट्रिक एवं मैरिट कम मीन्स हेतु 30 नवंबर 2021 है। आॅनलाईन आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड, मूल निवास, अल्पसंख्यक प्रमाण-पत्र, आय-प्रमाण पत्र, बैंक पास बुक, फीस रसीद आदि की स्वःप्रमाणित छाया प्रति अध्ययनरत संस्था में जमा करवानी है।
विद्यार्थियों को आॅनलाईन आवेदन में किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या आने पर अथवा जानकारी के लिए अध्ययनरत संस्था में अथवा कार्यालय के दूरभाष नम्बर-07462-220359 पर संम्पर्क कर सकते है।

G News Portal G News Portal
26 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.