उद्यानिकी गतिविधियों के लिये ऑनलाईन आवेदन कर 31 अगस्त तक करवाये पंजीकरण

उद्यानिकी गतिविधियों के लिये ऑनलाईन आवेदन कर 31 अगस्त तक करवाये पंजीकरण

उद्यानिकी गतिविधियों के लिये ऑनलाईन आवेदन कर 31 अगस्त
तक करवाये पंजीकरण
सवाई माधोपुर, 28 अगस्त। उद्यानिकी गतिविधियों तथा ग्रीन हाउस (पॉली हाउस), शेडनेट हाउस, प्लास्टिक मल्च, प्लास्टिक लॉ-टनल, कम लागत प्याज भण्डारण संरचना, पैक हाउस, सामुदायिक जल स्त्रोत, फर्टीगेशन/फोलियर/ऑटोमेशन सपोर्ट परियोजना, वर्मी कम्पोस्ट ईकाई, नवीन बगीचा स्थापना, जीर्णाेद्वार, अधिक मूल्य वाली सब्जियां (हाई वैल्यू) इत्यादि के समस्त श्रेणी के कृषकों सामान्य, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति को विŸाीय वर्ष 2021-22 में अनुदान के लिए लाभान्वित होने के लिये उद्यानिकी गतिविधियों के लिये उद्यान विभाग में 31 अगस्त 2021 तक ऑनलाईन आवेदन कर पंजीकरण करवायें। सहायक निदेशक उद्यान चंद्रप्रकाश बडाया ने बताया कि 31 अगस्त तक पंजीकरण कराने वाले कृषकों को ही उद्यानिकी गतिविधियों से लाभान्वित किये जाने के लिये जिला स्तर से कमेटी द्वारा चयन लॉटरी के माध्यम से किया जायेगा। सहायक निदेशक ने बताया कि जिन कृषकों ने पूर्व में पंजीकरण करवा रखा है उन्हें दुबारा पंजीकरण करवाने की आवश्यकता नही है।

G News Portal G News Portal
30 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.