प्रतिकर के रूप में 25 हजार रूपये की स्वीकृति
सवाई माधोपुर, 9 नवंबर। भारत सरकार के जल भूतल मंत्रालय की अधिसूचना द्वारा जारी तोषध निधि योजना, 1989 के अन्तर्गत परिनिर्धारण आयुक्त (कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट), सवाई माधोपुर राजेन्द्र किशन ने जगदीश पुत्र छीतर जाति बंजारा निवासी बामनबडौदा की अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत्यु होने पर मृतक की पत्नी कम्पूरी को प्रतिकर के रूप में 25 हजार रूपये का भुगतान स्वीकृति जारी की है।