अर्चना ने दिलवाया स्वदेशी अपनाने का संकल्प महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

अर्चना ने दिलवाया स्वदेशी अपनाने का संकल्प महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

अर्चना ने दिलवाया स्वदेशी अपनाने का संकल्प
महिला उद्यमियों को किया सम्मानित
सवाई माधोपुर 9 अक्टूबर। स्वदेशी जागरण मंच द्वारा मनाए जा रहे स्वदेशी पखवाड़े के अंतर्गत आज आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय पिपलाई, बामनवास में स्वदेशी सम्मेलन का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं स्वदेशी जागरण मंच की प्रांत कार्य प्रमुख अर्चना मीना ने उपस्थित ग्रामवासियों के समक्ष स्वदेशी का महत्व समझाते हुए दैनिक जीवन में स्वदेशी अपनाने एवं लोकल मार्केट को प्रमोट करने को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किये एवं स्वदेशी उत्पाद खरीदने का संकल्प दिलवाया।
अर्चना मीना ने अपने संबोधन में कहा कि पांच ‘भ’ भाषा, भूषा, भवन, भोजन एवं भजन को जीवन मे सम्मिलित कर के हम राष्ट्र के प्रति अपनी सेवा और सम्मान को नई पहचान प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वदेशी की अवधारणा से हमारा स्वाभिमान जुड़ा हुआ है।
सम्मेलन के दौरान पिपलाई की पांच महिला उद्यमियों एवं दसवीं तथा बारहवीं की ग्यारह मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही स्थानीय पत्रकारों का भी कोरोना वारियर्स के रूप में सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मंच के प्रांत सम्पर्क प्रमुख राधेश्याम, जिला महिला कार्य प्रमुख रीना जोशी, जिला सह महिला कार्य प्रमुख डॉक्टर निधि व्यास, पिपलाई सरपंच श्रीमती अनबो गुर्जर, विद्यालय व्यवस्थापक शिवराम सोनी, प्राचार्य मोहनलाल सैनी सहित अन्य कई समाजसेवी, विद्यार्थी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.