आरोग्य मित्र व कार्यकर्ता प्रशिक्षण में बताए निरोग रहने के तरीके – बाटोदा

आरोग्य मित्र व कार्यकर्ता प्रशिक्षण में बताए निरोग रहने के तरीके – बाटोदा

आरोग्य मित्र व कार्यकर्ता प्रशिक्षण में बताए निरोग रहने के तरीके
बाटोदा 19 सितम्बर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रविवार को आरोग्य मित्र एवं कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग का उपखंड स्तरीय आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रशिक्षकों द्वारा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय बताने के साथ-साथ घरेलू नुस्खों की जानकारी दी गई। वर्ग में आयुर्वेद, एलोपैथ, योग व्यायाम आदि से बीमारियों को दूर रखने के विभिन्न उपाय कार्यकर्ताओं को बताए साथ ही बताया गया कि अपने परिवार, मोहल्ला व गांव में फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए हमें सकारात्मक रूप से प्रयास कर लोगों को जागरूक करते हुए छोटी छोटी बातें आवश्यक रूप से बतानी चाहिए।
आयुर्वेद उपचार व योग की जानकारी देते हुए बरनाला निवासी राम अवतार शर्मा ने योग के माध्यम से रोगों को भगाने की बात बताई वहीं डॉ प्रमोद कर्णावत ने टीकाकरण कराने की बात पर विशेष जोर दिया। बिजेन्द्र सिंह ने सूर्य नमस्कार करने के तरीके बताए। संघ के कार्यकर्ता गणपत लाल सामरिया ने स्वयंसेवकों से संगठित होकर कोरोना की आने वाली तीसरी लहर में सावधानी बरतने की बात बताते हुए कहा कि स्वयंसेवकों को मदद के लिए हर बार की तरह इस बार भी सजग रहना चाहिए।

G News Portal G News Portal
26 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.