आगजनी – चौथ का बरवाड़ा

आगजनी – चौथ का बरवाड़ा

आगजनी

चौथ का बरवाड़ा 25 मई 2021

सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा थाना क्षेत्र के बड़ौदिया गांव में आज एक घर में अचानक आग लग गई । अचानक लगी आगी की चपेट में आने से एक बकरी व एक भैंस के बछड़े की जलने से मौत हो गई । वही घरेलू सामान सहित अन्य कई समान जलकर राख हो गए । आग लगने के कारणों का पता नही चला । लेकिन आग के कारण किसान को काफी आर्थिक नुकसान हुवा है । बताया जा रहा है कि आग लगने के कारण जहाँ किसान की एक बकरी एंव भैंस का बछड़े की मौत हो गई । वही पीड़ित किसान का हजारों रुपये की कीमत का अन्य सामान भी जलकर खाक हो गया । ग्रामीणों द्वारा जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था और सब कुछ जलाकर राख कर दिया था । जैसे तैसे ग्रामीणों द्वारा आग बुझाई गई । मगर तब तक काफी देर हो गई थी । आग के कारण किसान को बहुत नुकसान हुवा है ।

G News Portal G News Portal
18 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.