आर्यिका संघ ने किया विहार

आर्यिका संघ ने किया विहार

आर्यिका संघ ने किया विहार
सवाई माधोपुर 11 फरवरी। दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चमत्कारजी में अल्प प्रवास उपरांत आचार्य कुंथुसागरजी की शिष्या आर्यिका सम्मेद शिखरजी व संयममति माताजी ससंघ ने 10 फरवरी, बुधवार को चैथ का बरवाड़ा की ओर विहार किया।
समाज के प्रवक्ता प्रवीण जैन ने बताया कि इससे पूर्व आर्यिका संघ ने चमत्कारजी मंदिर की वेदियों में विराजित जिनेंद्र प्रतिमाओं के दर्शन-वंदन कर सभी को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। वहीं दिगंबर जैन महिला महासमिति की उपाध्यक्ष अनीता कासलीवाल, महिला प्रकोष्ठ मंत्री डेजी जैन, हेमा श्रीमाल, ममता जैन व आशा जैन सहित भक्तों ने आर्यिकाओं को नगर की सीमा तक मंगल विहार कराकर सराहनीय सहयोग प्रदान किया।

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.