11 जनवरी 2021से कार्य बहिष्कार पर चल रही आशा सहयोगिनीयों ने 15 फरवरी 2021को अपना कार्यभार संभाला।
खंडार तहसील क्षेत्र की आंगनवाड़ी केंद्रों की सभी आशा सहयोगिनीयख 6 सूत्री मांगों को लेकर 11 जनवरी 2021 से कार्य बहिष्कार पर चल रही थी। लेकिन सरकार के आश्वासन के पश्चात 15 फरवरी 2021 से सभी आशा सहयोगिनीयो ने अपने आंगनवाड़ी क्षेत्रों पर अपना कार्य संभाला। खंडार तहसील क्षेत्र की आंगनवाड़ी केंद्रों की सभी आशा सहयोगिनीया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडार के परिसर में एकत्रित हुई। सभी एकत्रित आशा सहयोगिनीयो ने सीडीपीओ ऑफिस जाकर पदाधिकारियों का माला पहनाकर सम्मान करते हुए अब अपने कार्यभार को संभाला।आशा सहयोगिनी संगठन की अध्यक्ष अनिता चौधरी, सचिव सावित्री चौधरी, कोषाध्यक्ष श्यामा मथुरिया, गुड्डी मीणा ओण, खंडार तहसील क्षेत्र की सभी आंगनवाड़ी केंद्रों की आशा सहयोगिनी सभी मौजूद रही है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.