अशोक कुमार बैरवा का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज।
सवाई माधोपुर/बामनवास/ टिगरिया। राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विधालय बसेडी सिकराय दौसा में कार्यरत बामनवास टिगरीया के शिक्षक अशोक कुमार बैरवा का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया एैसा करके अशोक बैरवा ने देश और दुनियॉ में बामनवास का नाम रोशन किया है। अशोक कुमार बैरवा के द्वारा बनाये गये झाडू को दुनियॉ का दुसरा सबसे बड़ा झाडू का दर्जा मिला । कई राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर देश में अपनी अलग पहचान बनाने वाले शिक्षक और मोटीवेशनल लेखक अशोक कुमार बैरवा ने कई अवार्ड और रेकॉर्ड अपने नाम किये है।
गौरतलब है कि लेखन और शिक्षण कार्य से जुडे हुये शिक्षक बैरवा पूर्व में लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड, हईरेंज वर्ल्ड रिकॉर्ड, एशिया बुक, वर्ल्ड रिकॉर्ड, बेस्ट टीचर आइकॉन, अटल बिहारी नेशनल अवार्ड में अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं। पिछले महीने द डेकोइज ऑफ एशिया यूनिवर्सिटी चेन्नई से इन्हे डॉकट्रेट की मानद उपाधि के लिए चुना गया था। वर्तमान में शिक्षा और केरियर के चुनाव में युवा अपना सही निर्णय नही ले पाते हैं और तनाव, अवसाद में आकर आत्महत्या जैसे कठोर कदम उठा लेते है अत:युवाऔ के सही मार्गदर्शन और जीवन का अर्थ समझने के लिए अशोक कुमार बैरवा के द्वारा लिखित पुस्तक “Don’t Die Before your death” प्रक्रियाधीन हैं, अपनी वेबसाइट पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने लिखा की अशोक कुमार पिछले कई बर्षो से गिनीज बुक के लिए अपना नाम दर्ज करवाने के लिए प्रयासरत थे।
लम्बे अंतराल और बेहद कठोर परिश्रम के बाद अशोक अपना नाम दर्ज करा पाने मैं कामयाब हुये। 25 बर्षीय अशोक कुमार बताते है कि मम्मी और पापा जी हमेशा चाहते थे कि बेटा कुछ बडा़ नाम करे । अशोक ने बताया की जब तक कोई काम किया नहीं जाता तब तक वह असम्भव लगता हैं,अगर आपके साथ चमत्कार नही होता है तो आप खुद एक चमत्कार बन जाइये।


No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.