सवाई माधोपुर, 16 अप्रैल। मुख्यमंत्री सहायता कोष से विभिन्न दुर्घटनाओं में मृतकों के आश्रितों एवं घायलों को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि मृतक रामेश्वर प्रसाद गुर्जर निवासी पांवडेरा, मोहन लाल पंजाबी निवासी गंगापुर सिटी, मोर सिंह उर्फ मोहन सिंह मीणा निवासी रामगढ़ मुराड़ा, कन्हैया लाल राठौर निवासी सवाई माधोपुर, पंकज कोली निवासी जीवद बामनवास, कमलेश बैरवा निवासी उदेई कलां एवं रामचरण गुर्जर निवासी श्यामोली मलारना डूंगर के आश्रितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक-एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार राजन्ती कीर निवासी बिछोछ बामनवास को सड़क दुर्घटना में घायल होने पर मुख्यमंत्री सहायता कोष से 20 हजार रूपये तथा मसरूप निवासी उदेई कलां, बेबी खुशबू सैनी और विनोद कुमार माली निवासी शहर सवाई माधोपुर को मुख्यमंत्री सहायता कोष से सड़क दुर्घटना में घायल होने पर दो-दो हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.