” जिला उपभोक्ता न्यायालय में अध्यक्ष पद पर किया कार्यभार ग्रहण”

” जिला उपभोक्ता न्यायालय में अध्यक्ष पद पर किया कार्यभार ग्रहण”

” जिला उपभोक्ता न्यायालय में अध्यक्ष पद पर किया कार्यभार ग्रहण”
सवाई माधोपुर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष मंच सवाई माधोपुर में जून2020 से रिक्त चल रहे पद पर करौली फोरम के अध्यक्ष देवकरण गुर्जर को अतिरिक्त प्रभार देकर सवाई माधोपुर अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। फोरम की सदस्य मिथलेश के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को देवकरण गुर्जर ने सपरिवार व सदस्य हनुमान मीना कि उपस्थिति में पूजा अर्चना के साथ कार्यभार ग्रहण किया तथा कुछ लम्बित विवादों की सुनवाई की।
कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने नये अध्यक्ष का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। पदग्रहण समारोह में मुकेश गुर्जर सरपंच घांस टोंक,तुलसीराम मीना ब्लॉक अध्यक्ष मीना समाज टोंक, निर्मल सैन जिलाध्यक्ष सैन समाज सवाई माधोपुर, श्रीमती कैलाशी मीना पूर्व जिला परिषद सदस्य टोंक, देवपाल मीना पूर्व चेयरमैन होलसेल भण्डार सवाई माधोपुर, अलका विक्रम गुर्जर पंचायत समिति सदस्य टोंक,विक्रम धाकड़ पंचायत समिति सदस्य टोंक, मनसाराम मीना सदस्य जिला डेयरी टोंक तथा सैकड़ों सदस्यगण उपस्थित थे। नवीन अध्यक्ष ने कोविड19 के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए नियमों की पालना के अंतर्गत पदभार ग्रहण किया।

G News Portal G News Portal
20 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.