विवेकानंद मार्केेट व्यावसायिक योजना में भूखंडों की नीलामी
27 एवं 28 जनवरी को
सवाई माधोपुर, 12 जनवरी। नगर विकास न्यास सवाई माधोपुर की ओर से सवाई माधोपुर की प्राइम लोकेशन आकाशवाणी के पीछे दौसा रोड के निकट स्थित ‘‘विवेकानंद मार्केट’’ व्यापसायिक योजना में ‘‘साढे चार बाई नौ मीटर’’ कुल 40.50 वर्ग मीटर के 15 व्यायसायिक भूखंडों की खुली नीलामी 27 एवं 28 जनवरी को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक नगर विकास न्यास कार्यालय में की जाएगी।
प्रभारी अधिकारी नगर विकास न्यास योजना अमर सिंह मीना ने बताया कि नीलामी में शामिल व्यावसायिक भूखंड संख्या 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 62, 65, 66, 67, 68, 76, 77 एवं 78 के मौके की स्थिति, नीलामी दर, नियम एवं शर्ते की जानकारी नगर विकास न्यास कार्यालय से कार्य दिवस में या यूआईटी की वेबसाइट www.urban.rajasthan.gov.in पर देखी जा सकती है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.