सड़क पर ग्डढे से ऑटो पलटा

सड़क पर ग्डढे से ऑटो पलटा

सड़क पर ग्डढे से ऑटो पलटा
सवाई माधोपुर 2 सितम्बर। जिला मुख्यालय के रणथम्भौर सर्किल पर सड़क पर गड्ढे के कारण गुरुवार सुबह अचानक एक ऑटो पलटा गया। ऑटो पलटने से इसमें बैठी सवारियों की जान बाल बाल बची। गनीमत यह रही कि सुबह सुबह रोड़ पर ट्रैफिक कम होने से बड़ा हादसा होने से टल गया।
जानकारी के अनुसार रणथम्भौर सर्किल पर रोडं पर गड्ढा होने के कारण एक ऑटो असंतुलित होने से पलट गया। ऑटो पलटने के बाद यह बंद नहीं हो सका और सर्किल पर धुंआ ही धुंआ हो गया था। ऑटो पलटने के दौरान इसमें सवारिया भी बैठी हुई थी, लेकिन कोई सवारी घायल नहीं हुई। ऑटो ड्राइवर ने आस पास के लोगों की सहायता से करीब 10-15 मिनट के आॅटो को सीधा किया।
उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय की सड़कों के हाल बेहाल है। शहर, बजरिया, हाउसिंग बोर्ड, खेरदा सहित जिला मुख्यालय के किसी भी क्षेत्र में सड़कें बिना गड्ढो के दिखाई नहीं दे सकती है। मुख्य सड़को पर जगह जगह गड्ढ़े होने से आए दिन हादसे होते रहते है साथ ही बड़ी दुर्घटनओं की भी आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद जिला प्रशासन, नगर परिषद प्रशासन एवं जिम्मेदार अधिकारी इन सब से अनजान बने हुऐ हैं।

G News Portal G News Portal
37 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.