सवाई माधोपुर-टोक्यो पैरा ओलम्पिक में अवनी ने किया नाम रोशन, गोल्ड की जीत पर PM मोदी सहित कई दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं

सवाई माधोपुर-टोक्यो पैरा ओलम्पिक में अवनी ने किया नाम रोशन, गोल्ड की जीत पर PM मोदी सहित कई दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं

सवाई माधोपुर-टोक्यो पैरा ओलम्पिक में अवनी ने किया नाम रोशन, गोल्ड की जीत पर PM मोदी सहित कई दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं
सवाई माधोपुर-टोक्यो पैरालंपिक में सोमवार को भारत की शुरुआत गोल्ड से हुई। 10 मीटर एयर स्पर्धा एसएच-1 में भारत की अवनि लेखरा ने स्वर्ण जीतकर इतिहास रचा है। पैरा शूटिंग में भारत को पदक दिलाने वाली अवनी पहली खिलाड़ी बन गई हैं। भारत का इन खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में भी पहला पदक है। टोक्यो पैरालंपिक में भी यह देश का पहला स्वर्ण पदक है। पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाली यह तीसरी भारतीय महिला है।
ज्ञात रहे कि अवनि के पिता प्रवीण लेखरा राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। वे गंगापुर सिटी में एसडीएम के पद पर कार्यरत रहे। इसके बाद अतिरिक्त जिला कलक्टर सवाईमाधोपुर, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी करौली आदि पदों पर सेवा दे चुके हैं।। अवनि लेखरा के सोमवार सुबह गोल्ड मेडल की सूचना मिलने पर गंगापुर सिटी के लोगों ने खुशी जाहिर की। उनके सम्पर्क में रहे लोगों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने उन्हें अवनि की सफलता को लेकर बधाई दी।
टोक्यो पैरालंपिक में अवनि ने जैसे ही स्वर्ण पदक जीता तो पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृह मंत्री अमित शाह और योगी आदित्यनाथ सहित कई दिग्गजों ने उन्हें बधाई दी। उनका कहना था कि यह भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण है।
पीएम मोदी ने अवनि को बधाई देते हुए लिखा-अवनि लेखरा का अभूतपूर्ण प्रदर्शन। शूटिंग के लिए आपकी मेहनत, जुनून के कारण गोल्ड जीत पाईं। इसके लिए आपको बधाई।
अवनि पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई है। अवनि की जिंदगी में 2012 में एक बड़ा मोड़ आया। अवनि जब 11 साल की थीं तो एक सड़क दुर्घटना में उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगी थी। इसके बाद वो हमेशा के लिए व्हीलचेर पर आ गईं। बता दें कि साल 2015 में अवनी ने अपनी ट्रेनिंग शुरू की। 2016 से 2020 के बीच अवनी ने नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप में 5 बार गोल्ड जीत चुकी हैं।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.