जागरूकता कार्यक्रम

जागरूकता कार्यक्रम

जागरूकता कार्यक्रम

सवाई माधोपुर 09 जनवरी 2021

सवाई माधोपुर चाईल्ड लाइन टीम द्वारा कोरोना जागरूकता अभियान के तहत आज बींजारी गांव में ग्रामीणों व बच्चो को कोरोना के प्रति जागरूक किया गया । साथ ही ग्रामीण बालिकाओं को गुड़ टच बेड टच की जानकारी दी गई । इस दौरान चाईल्ड लाइन टीम द्वारा ग्रामीण बालकों के बीच कई तरह की खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन करवाया गया । इस दौरान चाईल्ड लाइन टीम द्वारा ग्रामीणों को बाल संरक्षण को लेकर जानकारी दी गई । साथ ही बच्चो को चाईल्ड लाइन हेल्पलाइन नम्बर 1098 के बारे में जानकारी दी गई । चाईल्ड लाईन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद चौहान ने बताया कि इन दिनों चाईल्ड लाइन टीम द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा है । जिसके चलते आज चाईल्ड लाइन टीम द्वारा बींजारी गांव में जागरूकता कार्यक्रम के तहत बच्चों एंव ग्रामीणों को कोरोना के प्रति जागरूक किया गया । इस दौरान चाईल्ड लाइन टीम के दशरथ बैरवा, सादाब खान आदि सदस्य मौजूद रहे

देखे वीडियो 

G News Portal G News Portal
20 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.