जागरूकता कार्यक्रम
सवाई माधोपुर 08 फरवरी 2021
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत आज सवाई माधोपुर जिले के बहरावंडा खुर्द स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं की सवाई माधोपुर टी आई शैतान सिंह द्वारा यातायात नियमों की जानकारी देकर लेकर जागरूक किया गया । इस दौरान टी आई ने स्कूली छात्र छात्राओं को यातायात नियमो की जानकारी देने के साथ ही नियमो का पालन नही करने पर लगाये जाने वाले जुर्माने एंव सजा के प्रावधानों की भी जानकारी दी । इस दौरान टी आई ने कहा कि यातायात नियमो की पालना करने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और कई लोग अकाल मौत का शिकार नही होंगे ।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.