कैम्प में ई- श्रम पोर्टल के बारे में किया जायेगा जागरूक

कैम्प में ई- श्रम पोर्टल के बारे में किया जायेगा जागरूक

कैम्प में ई- श्रम पोर्टल के बारे में किया जायेगा जागरूक
सवाईमाधोपुर, 23 सितम्बर। 2 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे प्रशासन गांवों के संग अभियान में श्रम विभाग के कार्मिक शिविर में उपस्थित रह कर भवन एवं अन्य संनिर्माण कार्यों में नियोजित श्रमिकों का मण्डल में पंजीयन करवायंेगे तथा इस योजना की सभी जानकारी देंगे।
जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि शिविर में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में मिलने वाले पेंशन लाभ से अवगत करवा कर पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी दी जायेगी। इसके अतिरिक्त ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन करवाने के लिये श्रमिकों को जागरूक किया जायेगा। इस पोर्टल पर असंगठित क्षेत्र के सभी श्रमिकों का डेटा अपलोड करने का लक्ष्य है ताकि उद्यमी अपनी आवश्यकता और श्रमिक अपनी सहूलियत के हिसाब से एक-दूसरे से सम्पर्क कर सके तथा रोजगार संवर्धन हो।

G News Portal G News Portal
32 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.