बाबा गुरबचन सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

बाबा गुरबचन सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

बाबा गुरबचन सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
सवाई माधोपुर 3 अप्रैल। संत निरंकारी मंडल व चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान में सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के आशीर्वाद से बाबा गुरबचन सिंह मेमोरियल 21 वे टूर्नामेंट का शुभारंभ संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा में 2 अप्रैल को किया गया। इस वर्ष क्रिकेट टूर्नामेंट का मुख्य विषय स्थिर मन, सहज जीवन है।
सहायक मीडिया प्रभारी स.मा. निरंकारी मण्डल पदमा प्रजापति ने बताया कि यह क्रिकेट टूर्नामेंट 2 अप्रैल से 25 अप्रैल तक चलेगा। इस प्रतियोगिता में देश के अनेक राज्यों से जैसे उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली हरियाणा, राजस्थान, कर्नाटक, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, गुजरात, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, इत्यादि से आए हुए युवाओं ने पंजीकरण कराया। जिनमें से 48 टीमें प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई जिन का उत्साह देखने को बनता है। क्रिकेट टूर्नामेंट में सम्मिलित होने वाले सभी प्रतिभागियों की कोरोना की जांच भी कराई गई है। इसके अतिरिक्त कोविड-19 के संदर्भ में सरकार द्वारा जारी किए गए सभी दिशानिर्देशों का उचित रूप से पालन किया जा रहा है।
इस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ बाबा हरदेव सिंह महाराज के द्वारा बाबा गुरबचन सिंह की स्मृति में किया गया था। बाबा गुरबचन सिंह जी ने युवाओं की ऊर्जा को नया आयाम देने के लिए उन्हें सदैव खेलों के लिए प्रेरित किया ताकि उनकी ऊर्जा को उपयुक्त दिशा देकर देश एवं समाज का सुंदर निर्माण एवं समुचित विकास किया जा सके।
समालखा में आयोजित इस क्रिकेट टूर्नामेंट के अवसर पर संत निरंकारी मंडल के पदाधिकारी केंद्रीय योजना एवं सलाहकार बोर्ड के सदस्य एवं कार्यकारिणी समिति के सदस्य भी सम्मिलित हुए। भैया गोविंद सिंह ने इस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ ध्वजारोहण से किया। सुखदेव सिंह चेयरमैन केंद्र योजना एवं सलाहकार बोर्ड ने शांति प्रतीक के रूप में गुब्बारे आकाश में छोड़े।
इस टूर्नामेंट में प्रतिभागियों एवं उनके सहभागियों के लिए उचित प्रबंध व्यवस्था भी की गई जैसे डिस्पेंसरी, आपातकालीन चिकित्सा सुविधा, जलपान पियाऊ, सुरक्षा एवं पार्किंग इत्यादि।
इन खेलों का मुख्य उद्देश्य यही है कि सभी पृष्ठभूमि और क्षमताओं से आए हुए लोगों को एकजुट करके व्यवहारिक एवं सत्कार रूप से विश्व बंधुत्व के संदेश को संसार में स्थापित किया जा सके।

G News Portal G News Portal
32 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.