बाबा रामदेव की 23वीं पैदल यात्रा रवाना
धार्मिक यात्राओं से मन मे अच्छी भावना का संचार होता है-पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर
रैगर मोहल्ला वार्ड नंबर 23 गंगापुर सिटी स्थित रामदेव मन्दिर से बाबा रामदेव की 23 वीं पैदल पदयात्रा को मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद वेदप्रकाश सोनवाल द्वारा बाबा रामदेव जी के ध्वज की पूजा-अर्चना कर रवाना किया गया इस अवसर पर पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि धार्मिक यात्राओं से मनुष्य के जीवन में बहुत हौसला और मन में अच्छी भावना का संचार होता है उक्त यात्रा में जाने वाले धर्मावलंबी पैदल यात्रियों में काफी उत्साह देखा गया यात्रियों को अल्पाहार की गयी इस दौरान समाजसेवी धनेश शर्मा ,लीला देवी कमला ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपा गुप्ता,सीतू बाल्मीकि, संजय ,भारत खोलिया, पुरुषोत्तम, त्रिलोकचंद, रवि ,रतन तासीबाल, मन्नूलाल, दामोदर कैलाश,अभिषेक, योगेश,कुनाल सोनवाल खेमचंद उपस्थित रहे यात्रा में अनेक संख्या में महिला-पुरुष, नौजवान पैदल यात्री के रूप में रवाना हुए
देखें विडियो
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.