बामनबास : थाने में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती

बामनबास : थाने में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती

रविवार 31.10.2021 को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर पुलिस थाना बामनवास में सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। थानाधिकारी बृजेश कुमार मीना पुलिस निरीक्षक ने पुलिस स्टाफ को शपथ दिलाई कि हम अपने देश की सुरक्षा, एकता एवं अखंडता को सदैव अक्षुण्ण रखेंगे। सभी पुलिसकर्मियों ने थाना प्रांगण में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान एएसआई प्रकाशचन्द, हैड कांस्टेबल रामवीरसिंह, छिंगाराम , देवीलाल व कांस्टेबल महेन्द्र जाखङ, दिनेश कुमार, जयसिंह, अभिनेश, मुकुट विहारी, राजाराम, कमलेश यादव, राकेश कुमार, कैलाश, अनिल, हरिमोहन व अन्य पुलिसकर्मी मौजुद थे ।

G News Portal G News Portal
27 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.