सवाई माधोपुर- बामनवास -24 घंटे में मोटरसाइकिल चोर को बामनवास पुलिस ने किया गिरफ्तार।
बामनवास -मोटरसाइकिल चोरी के एक प्रकरण में बामनवास पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। दरअसल पीड़ित धीरज शर्मा ,निवासी बामनवास में 22 फरवरी को उसकी मोटरसाइकिल टीवीएस स्पोर्ट्स के चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी ।वह डूंगरी वाले हनुमान जी पर किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था ऐसे में नामजद आरोपी मौका देख कर उसकी गाड़ी को ले जाने में कामयाब रहा। लोगों की निशानदेही पर पीड़ित ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। बामनवास पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तथा सूचना संकलित करते हुए 24 घंटे के अंदर ही आरोपी सुनील उर्फ लाला जोशी निवासी पट्टी खुर्द बामनवास को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.