सवाई माधोपुर- बामनवास पुलिस की कार्रवाई ,अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार।
सवाई माधोपुर- जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा गंगापुर सिटी ,बामनवास पुलिस उपाधीक्षक तेज कुमार पाठक के निर्देशन में थाना अधिकारी बृजेश कुमार ने इन दिनों अवैध हथियारों के विरुद्ध अभियान चलाकर लगातार कार्रवाईयों को अंजाम दिया है ।ऐसी ही एक सूचना पर आज बामनवास पुलिस ने पिपलाई पुलिस चौकी पर नाकेबंदी के दौरान एक संदिग्ध युवक दर्शन सिंह गुर्जर, उम्र 30 साल, निवासी गहनोली , थाना बाटोदा को मय अवैध हथियार के गिरफ्तार किया। आरोपी से एक 315 बोर बंदूक व एक कारतूस पुलिस ने बरामद किए। ज्ञात रहे कि आरोपी पूर्व में फेसबुक और सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ अपनी कई फोटो और वीडियो भी वायरल कर चुका है और यह पुलिस के संज्ञान में था। पुलिस ने मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.