सवाई माधोपुर- बामनवास पुलिस ने 5 साल से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार।
बामनबास-पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह के सुपर विजन में इन दिनों जिला पुलिस लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अपराधियों के खिलाफ लगातार धरपकड़ का अभियान चला रही है और इसमें लगातार जिले के विभिन्न थानों की पुलिस को कामयाबी भी मिल रही है। आज इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा गंगापुर सिटी, व्रत अधिकारी तेज पाठक बामनवास, की मॉनिटरिंग में थानाधिकारी बृजेश कुमार मीणा व उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए 5 साल से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी मुकेश पुत्र गोकुल मीणा, उम्र 42 साल ,निवासी बामनवास पट्टी कला को गिरफ्तार किया ।आरोपी 138 एन आई एक्ट में 5 साल से वांछित था। और अलग-अलग स्थानों पर छिपकर रह रहा था। पुलिस को लगातार इसकी तलाश थी और आखिर में बामनवास पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए इसे दबोच लिया।

No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.