आग लगने से बैंक के उपकरण जले
बामनवास 17 मई। नजदीकी ग्राम पंचायत सुकार में बैंक शाखा एस बी आई एन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में विगत कुछ दिन पहले बिजली के शार्ट सर्किट के चलते कई उपकरण कंप्यूटर प्रिंटर मशीन फर्नीचर इत्यादि जलकर राख हो गए।
उपकरण जलने के कारण बैंक शाखा में आतरी क्षेत्र के कई गांव के लोग प्रभावित हैं और कई ग्राम पंचायतों के खाते इसी बैंक में है जिससे लोगों को बड़ी समस्या से लड़ना पड़ रहा है। क्योंकि वर्तमान में रोजगार अभाव है लोगों के पास पैसे भी नहीं है। नगद ग्राम पंचायत सुकार और ग्राम पंचायत बिचपुरी के पंचायत के खाते इसी बैंक में होने के कारण ग्राम पंचायत सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जबकि एक तरफ कोरोना महामारी चल रही है क्षेत्र में बैंक नहीं होने के कारण इसी बैंक से लेनदेन करते हैं। क्षेत्र के अधिक से अधिक ग्रामीण लोग ऐसे हालातों में दोनों ही ग्राम पंचायतों के सरपंचों के द्वारा बैंक के संबंधित उच्च अधिकारियों को इस संबंध में लिखित रूप से अवगत करवाया है समस्या से निजात दिलाने के लिए क्षेत्र के लोग कई दिनों से इस गंभीर समस्या को लेकर चिंतित हैं और अब तो ग्राम पंचायत के द्वारा लिखित रूप से संबंधित अधिकारियों को डाक के जरिए सूचित किया गया।