अवैध बजरी खनन करते हुए 5 ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त बाटोदा
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के नेतृत्व में लगातार बजरी माफियाओं पर कार्रवाई करते हुए बाटोदा थाना अधिकारी जगदीश भारद्वाज ने पांच ट्रैक्टर ट्रॉली को अवैध बजरी खनन करते हुए पकड़ा बाटोदा थाना अधिकारी जगदीश भारद्वाज ने बताया कि अवैध बजरी परिवहन करने की सूचना मिलते ही मय जाप्ते के पहुंचे तो बरनाला रोड बैरवा ढाणी पर पांच ट्रैक्टर ट्रॉली बजरी परिवहन करते नजर आए भरे ट्रैक्टरों की रुकाने की कोशिश की तो चालक ट्रैक्टर को छोड़ कर भाग निकले बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को बाटोदा थाना लाया गया और चालकों के खिलाफ धारा 379 आईपीसी 4 / 21 के तहत मुकदमा दर्ज किया कर खनन विभाग व परिवहन विभाग को सूचना दी गई और बजरी के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी इस मौके पर एच सी हुकम सिंह देवराज शिव हरी रिछपाल हरवीर भजनलाल हंसराज आदि सिपाही कार्रवाई में शामिल थे
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.