बैटरी चोर का पकड़ा – सवाई माधोपुर

बैटरी चोर का पकड़ा – सवाई माधोपुर

बैटरी चोर का पकड़ा
सवाई माधोपुर 3 अगस्त। जिला मुख्यालय पर आम लोगों ने सोलर लाईट की बैटरी चुरा रहे युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंगलाल जाट ने बताया कि कांग्रेस शासन में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि दिनदहाड़े बालमंदिर कॉलोनी सवाई माधोपुर के अंदर अमृत योजना में निर्मित पार्क के अंदर से पार्क के ताला लगा होने के बावजूद पोल को गिरा कर सौर ऊर्जा बैटरी को चुराकर ले जा रहा था। मैंने कॉलोनी वासियों के सहयोग से उसे मौके से पकड़ कर पुलिस थाना मानटाऊन के सुपुर्द कर दिया।
जाट ने बताया कि 2 अगस्त को भी यही चोर इसी पार्क में से सौर ऊर्जा की बैटरी दिनदहाड़े चुरा कर ले गया जिसे बच्चों ने देखा था। लेकिन बरसात अधिक होने के कारण कल चोर पकड़ा नहीं जा सका था।

G News Portal G News Portal
16 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.