बौंली: साइबर हेल्पलाइन पोर्टल की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई

बौंली: साइबर हेल्पलाइन पोर्टल की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई

बौंली - बौंली थाना क्षेत्र के बहनोली गांव में साइबर हेल्पलाइन पोर्टल पर प्राप्त एक शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक साइबर ठग के घर पर छापा मारा। शिकायत में आरोपी द्वारा लोगों को नौकरी दिलाने, निवेश करने, रुपए दोगुने और तिगुने करने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया गया था।

पुलिस दल के पहुंचते ही आरोपी मकान से कूदकर सरसों के खेत में भाग गया। पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने नौ एटीएम कार्ड, कई बैंक डायरियां, चेक बुक और अन्य सामग्री जब्त की।

आरोपी ने अपने भाई-बहनों और पड़ोसियों सहित परिजनों के खातों में लगभग 40 लाख रुपये का ट्रांजैक्शन किया है। फिलहाल फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

#बौंली #साइबरठगी #पुलिस #कार्रवाई #जब्ती #फरार

G News Portal G News Portal
174 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.