कृषि कार्य के लिए सरकारी अनुदान पर नैपसेक स्प्रे मशीन
पाकर खुश हुए लाभार्थी
सवाई माधोपुर, 16 नवंबर। प्रशासन गांव के संग अभियान मुनीम एवं श्रीराम के लिए खुशी देने वाले रहे। एंडा गांव में आयोजित शिविर में मुनीम प्रसाद पुत्र हनुमान प्रसाद मीना एवं श्रीराम पुत्र बजरंगलाल मीना ने शिविर प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर कृषि कार्य करने हेतु कीटनाशक एवं स्प्रे करने हेतु नैपसेक स्प्रे मशीन अनुदान पर दिलवाने हेतु आवेदन किया। शिविर प्रभारी ने बताया कि मशीनों पर एक तिहाई सरकारी अनुदान दिया जाता हैं। उन्होंने कार्रवाई करते हुए कृषि विभाग से दोनों को अनुदान पर मशीन दिलवाई। नैपसेक स्प्रे मशीन पाकर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से चमक गए। उन्होंने बताया कि अब कीटनाशक के प्रयोग एवं स्प्रे करने में परेशानी नहीं होगी।