बेनी प्रसाद जिलाध्यक्ष व धर्मवीर जिला महामंत्री मनोनीत
सवाई माधोपुर 18 जुलाई। भारतीय कुमावत क्षत्रिय महासभा राजस्थान जोन के चुनाव जयपुर स्थित कार्यालय पर सम्पन्न हुऐ।
सह चुनाव अधिकारी विजय कारगवाल ने बताया कि कुमावत क्षत्रिय महासभा सवाई माधोपुर के जिलाध्यक्ष पद पर बेनी प्रसाद सीरोठा एवं जिला महामंत्री पद पर धर्मवीर कुमावत सिरसवा निर्विरोध मनोनीत किये गये।
बेनी प्रसाद एवं धर्मवीर के मनोनयन पर कुमावत समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुऐ बधाई दी।