भागचन्द सैनी निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित

भागचन्द सैनी निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित

भागचन्द सैनी निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित
सवाई माधोपुर  सैनी विकास संस्थान की जिला कार्यकारिणी के चुनाव 27 मार्च को संस्थान द्वारा संचालित सैनी छात्रावास में संस्थान के आम चुनाव 2021 के लिए नियुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रामकिशन सैनी की देखरेख में सम्पन्न हुऐ।
चुनाव में जिलाध्यक्ष पद पर भागचन्द सैनी, उपाध्यक्ष पद पर रामकल्याण सैनी छाण, महामंत्री पद पर कैलाशचन्द सैनी मलारना डूंगर, मंत्री पद पर राजेश सैनी काॅन्ट्रेक्टर आलनपुर, तथा कोषाध्यक्ष पद पर उमाशंकर सैनी आलनपुर को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन अधिकारी द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई गई।
इसके पश्चात संस्थान के जिलाध्यक्ष ने सभी को साथ लेकर चलने एवं भामाशाहों के विशेष सहयोग से संस्थान द्वारा संचालित सैनी छात्रावास को और उन्नति के शिखर पर पहुंचाने का भरोसा दिया तथा संस्थान का जिले भर में सदस्यता अभियान चलाने, समाज उत्थान के लिए कुरीतियों पर नियंत्रण करने का भरोसा दिया।
इस दौरान जिले भर के समाज के जन प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सैनी एवं उनके पैनल का छात्रावास के आवासीय छात्रों द्वारा भी भव्य स्वागत किया गया। चुनाव के दौरान स.मा., खण्डार, बौंली, मलारना डूंगर, चैथ का बरवाड़ा, बामनवास, गंगापुर सिटी तहसीलों के कई लोगों ने भाग लिया।

G News Portal G News Portal
26 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.