बाबा रामदेव मंदिर में भजन संध्या आयोजित

बाबा रामदेव मंदिर में भजन संध्या आयोजित

बाबा रामदेव मंदिर में भजन संध्या आयोजित
सवाई माधोपुर 20 सितम्बर। नगर परिषद् क्षेत्र के वार्ड नं 55 में पिछले वर्षों के भांति इस वर्ष भी बाबा रामदेव पदयात्रा समिति द्वारा ग्रेन गोदाम रोड़ स्थित लोक देवता बाबा रामदेव के मन्दिर में पुजा अर्चना कर प्रांगण में भजनसंध्या का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विमल महावर, सभापति-नगर परिषद रहे। समिति के सदस्यों ने पुष्पहार व साफा पहना कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सभापति महावर ने कहा कि जन जन अराध्य लोकदेवता बाबा रामदेव प्रदेश में सामाजिक अध्यात्मिक परिवर्तन के सूत्रधार थे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में संजय बैरवा, तुफान सिंह पंवार, के०एल० कंवरिया, ओमप्रकाश चन्देल, लाडबाई सहित अन्य कई पार्षद एवं अनुसूचित जाति के सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी खेमराज कलोसिया ने किया। स्थानीय पार्षद रमेश कुमार बैरवा एवं समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। अनुसूचित जाति युवजन समाज (संगठन) व बाल्मीकि नवयुवक प्रतिनिधियों ने वार्ड में प्रथमबार आगमन पर नगरपरिषद सभापति विमल महावर का भव्य अभिनन्दन किया। साथ ही वार्ड की मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर सभापति ने अतिशीघ्र समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाते हुए शहर के विकास व जनहित के प्रति सदैव समर्पित रहने का भरोसा दिलाया।

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.