भारत विकास परिषद द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

भारत विकास परिषद द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

भारत विकास परिषद शाखा कुशलगढ़ द्वारा रविवार 3 जनवरी 2021 को राजकीय चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया रक्तदान शिविर में रक्त दाताओं द्वारा 56 यूनिट रक्तदान किया गया रक्तदान शिविर की अध्यक्षता प्रांतीय सचिव श्री हर्ष वर्धन जी ने की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति श्री शिवरतन जी अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि राजकीय चिकित्सालय प्रभारी p m o श्री दिनेश चंद गुप्ता डॉ विजेंद्र गुप्ता ने शिरकत की | राजेंद्र कुमार जी मोदी ने अपने जन्मदिन पर आज रक्तदान किया | शाखा सदस्य आलोक जी मालधनी से पत्नी रक्तदान किया | सभापति शिवरतन जी ने कहा कि भारत विकास परिषद गंगापुर सिटी में समाज उत्थान के अनेकों कार्य करती आ रही है आने वाले समय में नगर परिषद भी भारत विकास परिषद का विकास कार्य में सहयोग लिया जाएगा शाखा अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गोयल ने बताया कि शाखा द्वारा इस सत्र 2020 21 में दूसरा रक्तदान शिविर है दोनों ही रक्तदान शिविर राजकीय चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में लगाए गए हैं उन्होंने विश्वास दिलाया कि भारत विकास परिषद समय-समय पर ब्लड बैंक की आवश्यकता पूर्ण करती रहेगी भारत विकास परिषद शाखा कुशलगढ़ सदैव नगर परिषद के कार्य में सहयोग करेगी रक्तदान में महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया कार्यक्रम के अंत में रक्तदान प्रभारी विकास कुमार गुप्ता भारत विकास परिषद द्वारा ब्लड बैंक की टीम को स्मृति चिन्ह देकर कार्यक्रम की समाप्ति की

G News Portal G News Portal
18 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.