पंचायतराज चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की बैठक हुई आज
बौंली/ सोमवार को पंचायत राज चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की बौंली उपखंड मुख्यालय पर बैठक संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि पंचायत राज चुनाव के जिला सह प्रभारी अभिमन्यु सिंह राजवी, जिला अध्यक्ष डॉ भरत लाल माथुर व पूर्व जिला अध्यक्ष व चुनाव संयोजक सुरेश जैन, भाजपा विधायक प्रत्याशी पूर्व प्रधान बामनवास राजेंद्र मीणा, गंगापुर सिटी पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, आशा मीणा पूर्वप्रधान, विजय गुर्जर सरपंच,
हनुमत दीक्षित पंचायत राज जिला सह प्रभारी ने पंचायत चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव में भाजपा का प्रधान व जिला प्रमुख बनाने के लिए आग्रह किया व कांग्रेस सरकार के कुशासन को मुंहतोड़ जवाब देने का यह उचित समय बताया व ऐसी सरकार धूल चटा कर भाजपा का बोर्ड बनाने का आह्वान किया।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.