भारतीय जनता पार्टी सवाई माधोपुर जिला कार्यसमिति की बैठक

भारतीय जनता पार्टी सवाई माधोपुर जिला कार्यसमिति की बैठक

भारतीय जनता पार्टी सवाई माधोपुर जिला कार्यसमिति की बैठक

पैराडाइज रिसोर्ट में प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ भरतलाल मथुरिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

जिला कार्यसमिति बैठक का विधिवत शुभारंभ भारत माता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर वंदे मातरम गान के साथ किया गया।

राजस्थानी परंपरा के अनुसार मंचासीन अतिथियों का पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।
उद्धाटन सत्र एवं अध्यक्षीय उद्बोधन में जिला अध्यक्ष डॉ भरतलाल मथुरिया ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है और भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता उनकी धड़कन हैं साथ ही कार्यकर्ताओ के लिए उनके दरवाजे 24 घण्टे खुले हैं ।साथ ही उन्होंने वैश्विक महामारी कोरोना काल में संगठन के द्रारा जिलेभर में सेवा ही संगठन के तहत कार्यकर्ताओ द्रारा किए गए जनसेवा के कार्यों पर प्रकाश डाला।
प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल ने कोविड चुनौती का सामना विषय पर सम्बोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संकट का मुकाबला करता राष्ट्र शीर्षक पर उन्होंने कहा कि जो लोग टीकाकरण अभियान पर सवाल उठा रहे हैं, उम्मीद है उन्हें जवाब मिल गया होगा। मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत में वैक्सीनेशन की रफ्तार दुनिया के कई विकसित देशों से तेज़ है। देश की सफलता के चर्चे अब विश्वभर में हो रहे हैं।
कोविड-19 से आमजन की सुरक्षा के लिए 21 जून से 18+ वाले सभी युवाओं को केन्द्र सरकार द्वारा मुफ्त वैक्सीन लगाने का निर्णय ‘कोरोना मुक्त भारत’ की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

कोरोना के चलते कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रही जनता को भोजन की समस्या से निजात दिलाने के लिए पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत देश के 80 करोड़ लोगों के लिए दीपावली तक मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए केन्द्र सरकार का हार्दिक आभार !हमें गर्व है कि PM श्री नरेन्द्र मोदी जी के रूप में भारत को एक ऐसा नेतृत्व मिला है, जिनकी सरकार प्रत्येक नागरिक के साथ उसका साथी बनकर खड़ी है।
पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने राजनैतिक प्रस्ताव पर जिला कार्यसमिति को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ इस झूठी,अमानवीय,अकर्मण्य,निकृष्ट एवं खोखकी सरकार पर प्रहार किया। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के राज में प्रदेश अपराधियों का गढ़ बन गया है।महिला अत्याचार के मामले में पहले स्थान एवं दलित अपराध के मामले में प्रदेश दूसरे स्थान पर कलंकित हैं।
राजस्थान सुशासन,सुरक्षा और न्याय की बात तो दूर की बात है बल्कि अपराध व्रद्धि में नित नए आयाम बना रहा है।जिम्मेदार सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही हैं,बेबस और लाचार सरकार से अब जनता ने भी उम्मीद करना छोड़ दिया है।इस कुशासन में अपराध और महिला अत्याचार के मामलों में बढ़ोत्तरी बेबस सरकार की कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा के विषय पर असंवेदनशीलता स्पष्ट करती हैं।

राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध ने सीमाएं लांघ दी है तथा बेटियां घर से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रही हैं।
साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी पंचायती राज चुनाव में भाजपा जिलेभर में परचम लहरायेगी।जिले में प्रमुख एवं सभी प्रधान भाजपा के बनेंगे।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मीना ने भी कार्यसमिति को सम्बोधित करते हुए संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की एव पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के राजनीतिक प्रस्ताव का समर्थन किया।

पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा ने कार्यक्रम संकल्पना स्व. सुंदरसिंह भंडारी जन्मशती वर्ष पर प्रकाश डालते हुए सम्बोधित किया।
जिला प्रभारी नारायण मीना ने संगठन सत्र में सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने राजनीतिक दल को सामाजिक सरोकार की शक्ल देकर लोगों में भरोसा और विश्वास पैदा किया है इसलिए कार्यकर्ता मित्रों संगठन हमारी ताकत है और भाजपा का विचार हमारी प्राणशक्ति है।एक अच्छा संगठन ही प्रत्येक प्रश्न का प्रत्युत्तर होता है इसलिए बेहतर से सर्वश्रेष्ठ की ओर बढेंगे तो निश्चित तौर पर संगठन के विचार को नई ऊर्जा मिलेगी।
एक परिपूर्ण संगठन वही है जो मजबूत संगठनात्मक रचना के साथ जनता की मुखर आवाज बनें इसलिए हम सभी को नए जोश एवं मजबूत हौसले से निरंतर कार्य करते रहना है।

साथ ही उन्होंने संगठन संरचना, पन्ना प्रमुख नियुक्ति, आगामी प्रवास एव आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमो की जानकारी दी।
इसके पश्चात प्रेरणा गीत का गायन किया गया।

मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बंगड़ी ने समापन सत्र के उद्बोधन में कार्यसमिति को सम्बोधित करते हुए भाजपा की रीति-नीति एवं संगठन की मजबूती,संगठनात्मक विषयों,विस्तार एवं आगामी कार्ययोजना के संदर्भ में विस्तृत संवाद किया।मजबूत संगठन संरचना के आधार पर ही भाजपा आज जनता की मुखर आवाज हैं।

पूर्व प्रधान राजेन्द्र मीना ने धन्यवाद ज्ञापित किया।कल्याण मंत्र के साथ जिला कार्यसमिति सम्पन्न हुई।
इस दौरान जिला कार्यसमिति में सभापति शिवरतन गुप्ता,जिला महामंत्री मनोज बंसल,रामसिंह खटाना,मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी,पुखराज सलेमपुर,मुकेश सोनी,सवाई सिंह,मिथलेश व्यास,मेघराज सैनी,अशोक गुप्ता, गोपाल धामोनिया,जुगल शर्मा,घनश्याम शर्मा,उदयसिंह गुर्जर,मनोज कुनकटा, संदीप सिंह,धनेश शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

G News Portal G News Portal
29 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.