हथकड़ शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही
सवाई माधोपुर 16 मार्च 2021
सवाई माधोपुर की बोंली थाने की मित्रपुरा चौकी पुलिस ने आज अवैध हथकड़ शराब के खिलाफ बडी कार्यवाही को अंजाम दिया । मुखबिर की सूचना पर मित्रपुरा चौकी पुलिस क्षेत्र के बोरदा गाँव पंहुँची जहाँ पुलिस ने अवैध हथकड़ शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुवे करीब 150 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त की । वही पुलिस ने इस दौरान तकरीबन 6 हजार लीटर हथकड़ शराब का वॉश नष्ट किया और खेते पर बनी अवैध भट्टियों की भी ध्वस्त कर दिया । मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस जेसीबी लेकर गांव में पंहुँची थी । जहाँ पुलिस ने जेसीबी के माध्यम से गांव के खेतों में जमीन में गढ़ी हुई हथकड़ शराब के वॉश से भरी हुई प्लास्टिक की टंकियों को भी नष्ट कर दिया । हालांकि कार्यवाही के दौरान पुलिस को हथकड़ शराब की भट्टियों और वाश से भरी टंकियों की ढूंढने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी । इस दौरान पुलिस ने गांव के करीब 9 खेतों में फसल के बीच चल रही शराब की भट्टियों को ढूंढ निकाला और भट्टियों व खेतो में गढ़ी हुई वाश से भरी हुई प्लास्टिक की टंकियों को पूरी तरह से तोड़ दिया और हथकड़ शराब के वॉश को नष्ट कर दिया । पुलिस ने खेतो में गढ़ी टंकियों में भरा हुवा करीब 6 हजार लीटर वाश नष्ट किया है । पुलिस द्वारा गांव में की गई इस कार्यवाही से हड़कंप मच गया और हथकड़ शराब के कारोबार से जुड़े लोग फरार हो गए । हालांकि कार्यवाही के दौरान हथकड़ शराब का गोरखधंधा करने वाला एक भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नही आया पर पुलिस ने बड़ी मात्रा में हथकड़ शराब का वॉश नष्ट कर दिया । फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है ।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.