महिला को बचाने के चक्कर में बाइक फिसला, पैर टूटा
बौंली रवांजनाचौड निवासी हरकेश बेरवा की ग्राम पंचायत चौराहे पर चल रहे नाली निर्माण कार्य के लिए पड़ी बजरी से महिला को बचाने के चक्कर में बाइक फिसल कर गिर जाने से पैर टूट गया जिसे बौंली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सवाई माधोपुर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
रवांजना चौड़ से बौंली के पीलूखेड़ा अपने रिश्तेदारी से लौटकर रवांजनाचौड़ जाते हुए, हरकेश बेरवा ग्राम पंचायत चौराहे बौंली पर चल रहे नाली निर्माण के लिए पड़ी बजरी से फिसल जाने के कारण गिर गया। और पैर टूट गया यह सब एक महिला को बचाने के चक्कर में हुआ। वहां खड़े लोगों ने तुरंत दुपहिया वाहन से बौंली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सवाई माधोपुर सामान्य चिकित्सालय में रेफर कर दिया गया।

No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.